Advertisement

तीतर लड़ाने का काम करते हैं सीएम नीतीश कुमार- सांसद सुशील कुमार

MP Sushil Statement on Nitish

MP Sushil Statement on Nitish

Share
Advertisement

MP Sushil Statement on Nitish: जातीय जनगणना की रिपोर्ट आने के बाद औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने जातीय जनगणना की रिपोर्ट को फर्जी बताते हुए कहा, सीएम नीतीश कुमार तीतर लड़ाने का काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को नैतिकता के आधार पर अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

Advertisement

MP Sushil Statement on Nitish:  ‘90% गांव में नहीं हुई जनगणना’

उन्होंने जातीय जनगणना को फर्जी बताया है। कहा कि हम सांसद हैं तो मेरे घर जनगणना के लिए कर्मचारी आए थे। यह दिखाने और यह कहने के लिए की हम उनकी शिकायत न करें। मगर आप गांव में जाकर पूछेंगे तो 90% से भी ज्यादा गांव में जनगणना नहीं हुई है और न ही कोई कर्मचारी गया है।

MP Sushil Statement on Nitish:  ‘समाज को जाति के आधार पर बांट रही सरकार’

सरकार ने अपनी इच्छा अनुसार आंकड़े बना लिए हैं। उसको जारी किया है। उनका कहना था कि सिर्फ जाति के आधार पर नहीं आर्थिक आधार पर भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। यह सरकार समाज को जाति के आधार पर बांटने का काम कर रही है। मैं इसकी निंदा करता हूं। जाति में भी उपजाति बनाकर उनकी संख्या कम और ज्यादा दिखाकर इन्होंने तीतर लड़ाने का काम किया है।

‘सबसे ज्यादा संख्या अतिपिछड़ों की तो उसे ही बनाएं मुख्यमंत्री’

सांसद ने कहा कि जातीय जनगणना की असली हकीकत क्या है। आप डोर टू डोर जाइयेगा तभी पता चलेगा। यदि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इस गणना को सही मानते हैं तो तत्काल उन दोनों को अपने-अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी अति पिछड़े को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। बिहार में सबसे ज्यादा संख्या अतिपिछड़ों की ही बताई गई है। जनगणना के बाद यही मांग भी है कि जिसकी जितनी भागेदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी।

MP Sushil Statement on Nitish: ‘कुर्सी से चिपक गए हैं नीतीश कुमार’

दोनों नेताओं में नैतिकता का अभाव है। नीतीश कुमार की पराकाष्ठा है कि वे कुर्सी से चिपक गए हैं। सांसद ने कहा कि जातीय जनगणना को लेकर राजद एवं जदयू के कई नेताओं ने भी इस जनगणना पर सवाल खड़ा किया है। अगर सही था तो विरोध क्यों। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ दो ही जातियां हैं। एक अमीर और एक गरीब। सरकार को इस पर काम करना चाहिए।

रिपोर्टः दीनानाथ माऔर, संवाददाता, औरंगाबाद, बिहार

ये भी पढ़ें: गिरिराज की गोपाल मंडल पर टिप्पणीः जब सइंया भए कोतवाल तो डर काहे का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *