Bihar Breaking: शव रिक्शे पर ले जाने के मामले में जीआरपी घेरे में

शव रिक्शे पर ले जाने के मामले में जीआरपी घेरे में
बिहार के सासाराम से जीआरपी पुलिस को शर्मसार करने वाला करतूत का एक वीडियो सामने आने के बाद चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि पंडित दीनदयाल गया रेल खंड के सासाराम जंक्शन से सटे कुम्हऊ स्टेशन के पास ट्रेन से एक अज्ञात पुरुष की मौत हो गई थी। जिसके शव को रेल पुलिस ने सासाराम अस्पताल में सवारी रिक्शा से भेज दिया। सासाराम जंक्शन से सवारी रिक्शा पर शव को सासाराम शहर के भीड़भाड़ इलाके से होते हुए सदर अस्पताल सासाराम में लाया गया।
GRP थानाध्यक्ष ने कुछ भी कहने से किया मना
यह वीडियो सामने आने पर GRP थानाध्यक्ष मोहम्मद केएम ख़ान ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया।
वहीं रिक्शा चालक ने पूरी घटना को लेकर बताया कि रेल पुलिस ने सासाराम जंक्शन से शव को अस्पताल ले जाने के लिए बोला था, तो वह सवारी रिक्शा से शव को अस्पताल पहुंचाया।
रिपोर्टर: अमित कुमार
ये भी पढ़ें: बिहार में मौसम बदलेगा, IMD ने इन जिलों में मूसलाधार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया