बड़ी ख़बर

महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय पर की PM मोदी के भव्य स्वागत की तैयारी

Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक के दोनों सदनों से पास होने के बाद सभी ओर खुशी का माहौल है। इस बिल का पास होना महिलाओं को देश की लोकसभा व विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेने की ओर एक बड़ा कदम है।

अब पीएम मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं जहां भाजपा की महिला सांसदों व कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य तरीके से स्वागत प्लान किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ने पीएम मोदी के स्वागत की योजना बनाई है। स्वागत कार्यक्रम में लोकसभा एवं राज्यसभा की सभी महिला सांसदों के साथ ही महिला पदाधिकारी एवं अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद हैं। 

ये भी पढ़ें: महिला आरक्षण बिल पास होने पर सभी ने जताई खुशी, PM मोदी, सीएम योगी सहित कइयों ने किया ट्वीट

Related Articles

Back to top button