2 महिने के बाद भी पंजाब के लोग बाढ़ से परेशान, 700 एकड़ खेत में भरा पानी

2 महिने के बाद भी पंजाब के लोग बाढ़ से परेशान, 700 एकड़ खेत में भरा है पानी

2 महिने के बाद भी पंजाब के लोग बाढ़ से परेशान, 700 एकड़ खेत में भरा है पानी

Share

इस बार पंजाब में बाढ़ ने बड़ी तबाही मचाई थी। प्रदेश के लगभग 19 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए। बाढ़ ने 40 से अधिक लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। लोग अभी भी बाढ़ की तबाही से भयभीत हैं। जालंधर जिले में 60 दिन बीत जाने के बाद भी बाढ़ का पानी लोगों को परेशान कर रहा है। जालंधर के लोहियां ब्लॉक में अभी भी लगभग 700 एकड़ खेत में पानी से भरा हुआ है। जालंधर जिले में दो अलग-अलग चित्र देखने को मिल रहे है। एक तरफ खेतों में पानी है, तो वहीं दूसरी जगहों पर रेत ही रेत है, जैसे रेगिस्तान हो। कुछ खेतों में भी दरारें आई हैं। मुंडी शहरियन, मुंडी चोलियन, मंडला चन्ना और धक्का बस्ती इलाकों में कुछ ऐसा ही हाल है। जिन इलाकों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, वहां के किसानों का कहना है कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद बने गड्ढों से रेत को उतारना और उन गड्ढों से रेत भरना मुश्किल है।

सतलुज और ब्यास में बढ़ा पानी का दबाव

धक्का बस्ती के खेतों में बाढ़ का पानी अभी भी 3 से 4 फीट तक जमा हुआ है। कुछ खेतों में जमा हुआ गाद के पानी को उतरने में समय लगेगा। किसानों के लिए बड़ी मुश्किलें है। वहीं, इस बार पंजाब में सतलुज और ब्यास में पानी का दबाव बढ़ा, जिससे भाखड़ा और पोंग बांध ओवरफ्लो होने लगे। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए, दोनों बांधों से लाखों क्यूसिक पानी बहाया गया है। जिस वजह से कई जिलों में बाढ़ आई।

ये भी पढ़ें – HC: वीके जंजुआ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जानें क्या है आरोप?