खेल

डुनिथ वेलेगेले एक मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बने

20 वर्षीय डुनिथ वेलेगेले ने गेंदबाजी में 40 रन देकर 5 विकेट चटकाने के बाद बल्लेबाजी के दौरान नाबाद 42 रन बनाकर हर किसी का दिल जीत लिया। वह श्रीलंका के लिए वनडे फॉर्मेट के किसी एक मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 वर्ष और 246 दिन की उम्र में यह कारनामा किया। श्रीलंका की हार के बावजूद वेलेगेले को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में पहली दफा पंजा खोला। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और पावरप्ले में बगैर नुकसान 65 रन बना लिए। रोहित और शुभमन ने स्पिन फ्रेंडली विकेट पर तेज गेंदबाजों के सामने आक्रामक शुरुआत की। हिटमैन ने श्रीलंकाई कप्तान शनाका के 10वें ओवर में 4 चौके जड़े।

वेलेगले ने 12वें ओवर की पहली गेंद राउंड द विकेट फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। शुभमन ने आगे जाकर डिफेंस करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद आउटसाइड एज के पास से स्पिन कर ऑफ स्टंप पर जा टकराई। यह किसी भी गेंदबाज के लिए ड्रीम डिलीवरी होती है। भारत को 80 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वेलेगेले ने खतरनाक दिख रही साझेदारी को तोड़ दिया। शुभमन के जाने के बाद टीम इंडिया को रोहित और विराट की जोड़ी से खासी उम्मीदें थीं। वेलेगले ने विराट को 14वें ओवर की पांचवीं गेंद शॉर्ट डाली, लेकिन बॉल सतह पर रुक कर आई।

विराट फ्लिक कंट्रोल नहीं कर सके और मिडविकेट के हाथ आसान कैच थमा बैठे। विराट के खाते में 12 गेंद पर 3 रन आए और भारत को 90 पर दूसरा झटका लग गया। वेलेगले ने 16वें ओवर की पहली गेंद आर्म बॉल डाली, जो फ्रैक्शन शॉर्ट गिरी। रोहित ने बैकफुट पर रहते हुए गेंद को खेलने का निर्णय लिया। पर बॉल ने बिल्कुल बाउंस नहीं किया। गेंद बल्ले के टो एंड को बीट करते हुए लेग स्टंप पर जा लगी।

रोहित 48 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर लौट गए। वेलेगले के द्वारा डाली गई 30वें ओवर की अंतिम लेंथ बॉल राहुल को स्टंप्स पर रुक कर आई। राहुल ने अंतिम लम्हे में शॉट चेक करने का प्रयास किया और वापस गेंदबाज को कैच थमा दिया। राहुल ने 44 गेंद पर 39 रन बनाए और भारत को 154 पर चौथा झटका लग गया।

36वां ओवर वेलेगेले के स्पेल का अंतिम ओवर था। क्विक और फुल आउटसाइड ऑफ गेंद पर हार्दिक डिफेंड करने आगे आए। गेंद टप्पा खाने के बाद बाहर की तरफ हल्का घूमी और हार्दिक के बल्ले का बाहरी किनारा विकेटकीपर के दस्तानों में समा गया। बल्लेबाजी के दौरान 46 गेंद पर 3 चौकों और 1 चक्के के साथ 42* रन बनाकर वेलेगेले एक छोर पर नाबाद रह गए।

Related Articles

Back to top button