प्रथमेश ने विश्वकप फाइनल में जीता रजत पदक

भारत के उभरते तीरंदाज प्रथमेश जावकर ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए आर्चरी विश्व कप फाइनल में रजत पदक अपने नाम किया। डेनमार्क के माथियास फुलर्टन से शूटऑफ में कुछ अंक पीछे रहने के कारण प्रथमेश को विश्व कप तीरंदाजी फाइनल में रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
प्रथमेश जावकर और अभिषेक वर्मा ने विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, वहीं भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम को निराशा का सामना करना पड़ा। महिला वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं अदिति स्वामी और ज्योति सुरेखा वेन्नम पदक हासिल करने में असफल रहीं। दोनों तीरंदाजों को अपने-अपने शुरुआती दौर के मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जो भारतीय महिला कंपाउंड तीरंदाजी दल के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर करता है।