G-20 Summit: विदेशी मेहमानों के लिए तैयार की गई विशेष व्यंजनों की सूची, राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी मेजबानी

Share

G-20 summit 2023: जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए राजधानी दिल्ली तैयार है। आज दिनभर विदेशी मेहमानों का आगमन होता रहा। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज, बांग्लादेश की पीएम शेख ह​सीना, इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो सहित कई बड़े विदेशी राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने दिल्ली पहुंच गए है। राष्ट्रपति बाइडेन ने तो आते ही पीएम आवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उच्चस्तरीय बातचीत की। कल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मेजबानी में  दो दिनी जी20 सम्मेलन के पहले दिन के समापन पर रात्रिभोज आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर लजीज भारतीय जायकों का स्वाद विदेशी मेहमानों को चखने का मौका मिलेगा। इसके लिए बाकायदा लिस्ट भी तैयार हो गई है। विदेशी मेहमानों के लिए दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम सजकर तैयार है।

शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य डिनर की मेजबानी करेंगी। एक अन्य सूत्र ने कहा कि व्यंजन सूची की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन राष्ट्राध्यक्षों को परोसे जाने वाले भारतीय व्यंजनों का स्वाद ऐसा होगा जो उन्हें लंबे समय तक याद रहेगा। सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ हालांकि अधिकारियों ने व्यंजन सूची में शामिल व्यंजनों की सटीक जानकारी नहीं दी, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भारतीय पाक कला की वैरायटी यहां विदेशी मेहमानों को देखने को मिलेगी। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तैयार कराई व्यंजनों की सूची

जी20 शिखर सम्मेलन स्थल पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से राष्ट्राध्यक्षों और अन्य प्रतिनिधियों के लिए शनिवार को आयोजित किये जाने वाले रात्रिभोज से जुड़े विशेष व्यंजन की सूची तैयार की गई है। इस रात्रिभोज के लिए तैयार की गई व्यंजन सूची में ऐसे व्यंजन शामिल किए गए हैं, जो भारत में मॉनसून के दौरान खाए जाते हैं। तैयारियां चल रही हैं और एक लक्जरी होटल समूह के वरिष्ठ प्रबंधक और कर्मचारी भारत मंडपम में रात्रिभोज की व्यवस्था करने में व्यस्त हैं, जहां दो दिवसीय शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। 

मॉनसून के हिसाब से व्यंजन की तैयारी

सूत्रों ने कहा कि औपचारिक रात्रिभोज इस अवसर के लिए विशेष रूप से बनाए गए चांदी के विशेष बर्तन में परोसा जाएगा। एक आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने बताया, ‘भारत में इस (मॉनसून) मौसम के दौरान खाए जाने वाले व्यंजनों को ध्यान में रखते हुए हमने एक विशेष व्यंजन सूची तैयार की है। व्यंजन सूची में मोटा अनाज आधारित व्यंजन भी शामिल होंगे।’ शिखर सम्मेलन के पहले दिन की समाप्ति के बाद मुर्मू भारत मंडपम में भव्य रात्रिभोज की मेजबानी करेंगी। 

मिठाइयां परोसने वाले पहनेंगे विशेष पोशाक

सूत्र ने कहा, ‘विभिन्न प्रकार की मिठाइयां जैसे गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी आदि परोसे जाने की योजना है।’ उन्होंने बताया कि व्यंजन परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष पोशाक पहनेंगे। भारत सरकार की ओर से व्यंजन सूची पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। क्या प्रतिनिधि विशेष चांदी के बर्तनों का उपयोग करेंगे? इस सवाल के जवाब में आतिथ्य सत्कार समूह के एक सूत्र ने ‘हां’ में उत्तर दिया। 

रात्रिभोज में किया जाएगा चांदी के बर्तनों का इस्तेमाल

धातु के बर्तन बनाने वाली जयपुर की एक कंपनी ने मंगलवार को कहा कि कई लक्जरी होटलों ने विशेष तौर पर चांदी के बर्तन एवं अन्य बर्तन तैयार कराये हैं, जिनका उपयोग उनके प्रतिष्ठानों में रहने वाले विदेशी प्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा। इनका उपयोग विशेष रात्रिभोज में भी किया जाएगा। कंपनी ने मंगलवार को चांदी के कुछ बर्तनों को मीडिया के समक्ष प्रदर्शित किया। कंपनी ने कहा था कि शिखर सम्मेलन के लिए 200 कारीगरों ने चांदी के लगभग 15,000 बर्तन तैयार किये हैं।

ये भी पढ़ें: Ask GITA चैटबॉट से मिलेगा हर सवाल का जवाब, G-20 समिट में आया नया AI फीचर