Advertisement

Ask GITA चैटबॉट से मिलेगा हर सवाल का जवाब, G-20 समिट में आया नया AI फीचर

Ask GITA चैटबॉट से मिलेगा हर सवाल का जवाब, G-20 समिट में आया नया AI फीचर

Ask GITA चैटबॉट से मिलेगा हर सवाल का जवाब, G-20 समिट में आया नया AI फीचर

Share
Advertisement

दिल्ली के प्रगति मैदान में 9 और 10 सितंबर को भारत मंडपम में जी20 मंत्रियों की बैठक होनी है। सरकार ने इस शिखर सम्मेलन को बेहतरीन बनाने के लिए हर प्रयास किया है। भारत अपनी नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन करेगा। इसके लिए भारत मंडपम में एक ‘डिजिटल इंडिया एक्सपीरियंस जोन’ बनाया गया है, जहां विदेशी मेहमानों को देश की कई नई चीजों का पता चलेगा। भारत सरकार ने डिजिटल इंडिया अनुभव क्षेत्र में भारत मंडपम के हॉल 4 और 14 में एक विशिष्ट AI चैटबॉट भी लगाया है, जो मेहमानों को भगवद गीता के आधार पर प्रश्नों के जवाब देगा।

Advertisement

चैटबॉट भगवद गीता के आधार पर देगा जवाब

दरअसल, सरकार ने ‘Ask GITA’ चैटबॉट को डिजिटल क्षेत्र में डाल दिया है, जो भगवद गीता के आधार पर जीवन की हर समस्या का हल बताता है। आप खुश रहने के लिए क्या करना चाहिए? सफलता नहीं मिलने पर क्या करना चाहिए आदि। PIB ने अपने ट्विटर खाते से इस विषय में एक वीडियो पोस्ट किया है। चैटबॉट पर विदेशी मेहमान इंग्लिश और हिंदी में प्रश्न पूछ सकते हैं।

इस शिखर सम्मेलन में 2014 के बाद से भारत की डिजटल सफलताओं पर एक प्रदर्शनी भी है। भारत की डिजिटल क्षमताओं और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए शिखर सम्मेलन में डिजिटल जोन बनाया गया है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसका नेतृत्व करेगा। भारत सरकार ने G20 शिखर सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को डिजिटल भुगतान करना आसान बनाने के लिए UPI वन वर्ल्ड फ्रेमवर्क पेश किया है। यूपीआई वन वर्ल्ड फ्रेमवर्क एक प्रीपेड भुगतान साधन (पीपीआई) है जो यूपीआई सेवाओं के साथ जुड़ा हुआ है, विशेष रूप से जी20 सदस्य देशों से आने वाले विदेशी नागरिकों और एनआरआई के लिए।

ये भी पढ़ें- G20 Summit 2023: आज भारत आएंगे जो बाइडेन, जानें दिल्ली पहुंचने पर कौन करेगा रिसीव?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *