धर्मराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

इंडिया या भारत: पंडित धीरेंद्र कृष्णशास्त्री बोले भारत नाम अद्भुत

इस समय पूरे देश में इंडिया या भारत की बहस छिड़ी हुई है। इसी विवाद को लेकर अब बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्णशास्त्री का एक बयान सामने आया है। उन्होंने भारत नाम का समर्थन करते हुए कहा कि यह नाम अद्भुत और प्राचीन है।

देश की छवि से जुड़े मसले पर राजनीति गलत

पंडित धीरेंद्र कृष्णशास्त्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश की छवि से जुड़े मसले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। भारत नाम अद्भुत और प्राचीन है। यह नाम हमें प्रिय लगता है। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से देखें तो भरत एक प्रतापी राजा हुए। उन्हीं के नाम पर देश का नाम भारत पड़ा। वह बोले कि बाकी सभी लोगों के अपने-अपने भाव हैं।

ये भी पढ़ें:पंडित प्रदीप मिश्रा का उदयनिधि स्टालिन पर तीखा प्रहार

Related Articles

Back to top button