Bihar

‘लालू स्वस्थ तो लोगों को परेशानी क्यों?’ – RJD प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह

लालू प्रसाद यादव की बेल कैंसल किए जाने को लेकर आज हुई सुनवाई हुई। राजद (RJD) प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि लालू की तबीयत ठीक है इसलिए बेल किया जाना चाहिए। लालू की अगर तबियत ठीक है तो लोगो को क्यों परेशानी हो रही है। डॉक्टर के खाने पर वो बैटमिटन खेल रहे है। बीजेपी सिर्फ यही चाहती है कि लालू को कैसे बीमार रखा जाए।

जेल में  कैसे बंद किया जाए और लोगों से दूर कैसे रखा जाए। लाख कोशिश कर ले कोई फर्क पड़ने वाला नही है। वहीं भाजपा नेताओं द्वारा बार-बार कहा जा रहा है कि लालू प्रसाद यादव निर्दोष है। लेकिन नीतीश कुमार और उनकी पार्टी के लोगों ने ही लालू प्रसाद यादव को फसाया है जिस पर जगदानंद जी ने कहा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के नेता मानते हैं कि लालू प्रसाद यादव निर्दोष हैं।

ये भी पढ़ें:‘Cyclone Biparjoy’ से किसानों के हुए नुकसान की भरपाई करेगी गुजरात सरकार

Related Articles

Back to top button