Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए दुआओं का दौर, उत्तराखंड के प्रसिद्ध मंदिरों में प्रार्थना और हवन का दौर जारी

देशभर में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की सफलता के लिए दुआओं का दौर चल रहा है। उत्तराखंड में प्रसिद्ध मंदिरों में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की कामना की जा रही है। बाबा केदारनाथ धाम में भी चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई, तीर्थ पुरोहितों ने केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की मंगलाचरण की। इस दौरान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई, और बाबा केदारनाथ का जलाभिषेक करके चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग की सफलता की प्रार्थना की गई।
बता दें पूजा में बद्री केदार मंदिर समिति के अधिकारी और तमाम तीर्थ पुरोहित उपस्थित रहे, और बाबा केदार से यह प्रार्थना की गई कि भारत इतिहास रचने जा रहा है और चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक चंद्रमा पर लैंडिंग कर सके। चंद्रयान-3 के लैंडर “विक्रम” बुधवार को शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर उतरने की योजना है।
भारत कुछ घंटों बाद दुनिया में इतिहास रचने वाला है। भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 23 अगस्त यानी कग आज की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की गई। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए वाराणसी में कई मंदिरों में हवन-पूजन चल रहा है।
ये भी पढ़ें: गडकरी ने भारत NCAP लॉन्च किया, अब भारतीय एजेंसी तय करेगी कारों की सेफ्टी रेटिंग