Madhya Pradesh

Politics: MP में कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल को बैन नहीं करेगी कांग्रेस, जानें क्या बोले दिग्विजय ?

MP Politics: 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने है जिसमें से एक मध्य प्रदेश भी है। अब प्रदेश में चुनाव से पहले हिंदुत्व के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाएंगे, लेकिन गुंडा या बदमाश को छोड़ा भी नहीं जाएगा। सिंह ने कहा कि बजरंग दल में भी अच्छे लोग हो सकते हैं। पूर्व सीएम और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह भोपाल में अवंती बाई जयंती सभा में शामिल हुए। यहां पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि शंकर शाह और रघुनाथशाह ने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई।

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के नेताओं से अच्छे तरीके से अपने धर्म का पालन करता हूं। भारत देश हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी का है। उन्होंने कहा भाजपा का हिंदू और हिंदुत्व से कोई लेना देना नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि हिंदुत्व को लेकर सावरकर के बोल हैं। उन्होंने खुद कहा था हिंदू शब्द का हिंदुत्व से कोई मतलब नहीं है। हिंदू धर्म कभी खतरे में नहीं रहा। 550 साल मुस्लिमों ने राज किया, लेकिन हिंदू खतरे में नहीं रहा। भाजपा नेता देश को बांटना बंद करें। भाजपा का यही काम है फूट डाला और राज करो। यह लोग मणिपुर में भी यहीं कर रहे है। उन्होंने अंग्रेजों से यही सीखा है।

ये भी पढ़ें:Madhya Pradesh: कैलाश विजयवर्गीय बनना चाहते हैं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री?

Related Articles

Back to top button