Madhya Pradesh

‘MP में 50% कमीशन देने पर भुगतान…’ प्रियंका गांधी के ट्वीट पर सियासत, BJP बोली- ये सरासर छूठ

MP: मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के एक ट्वीट से सियासत भी गरमा गई है। प्रियंका ने ट्वीट में कहा है कि मध्य प्रदेश में 50% कमीशन देने पर ही ठेकेदारों को भुगतान मिलता है। कर्नाटक में भ्रष्ट BJP सरकार 40% कमीशन की वसूली करती थी। मध्य प्रदेश में बीजेपी अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर आगे निकल गई है।

सीएम शिवराज ने किया पलटवार

प्रियंका के इस ट्वीट पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पटलवार किया है। सीएम ने इसे सरासर झूठ बताया। सीएम शिवराज ने कहा, यह वायरल चिट्ठी मुझ तक पहुंची तो मैंने इंटेलीजेंसी को जांच करने के निर्देश दिए। जांच में ना तो ग्वालियर के लश्कर इलाके में बसंत विहार में एड्रेस मिल रहा है ना इससे जुड़ा कोई आदमी मिल रहा है ना इस चिट्ठी का कोई अस्तित्व है।  ये भ्रम फैलाया जा रहा है। इस मामले में हम जरूरी एक्शन लेंगे।

शिवराज ने साजिश की तरफ इशारा किया और कहा- जिस नाम से चिट्ठी लिखी गई है, वो ना कोई संस्था है। ना कोई ऐसा आदमी है। सीधे चिट्ठी लिखो और वायरल कर दो। उन्होंने सोचा जैसे कर्नाटक में चला दिया, वैसे ही मध्य प्रदेश में भ्रम फैला देंगे। यहां 40 की जगह 50 प्रतिशत चला दो। सोशल मीडिया पर इस तरह के भ्रम बड़े आसानी से फैलाए जाते हैं। क्योंकि हर जगह कोई सफाई देने नहीं जा पाता है। ये साफ झूठ है।

 इसका कोई अस्तित्व नहीं है। लेकिन, ये रणनीति के तहत फैलाई गई है। सोशल मीडिया पर डाल दो और टैग कर दो ताकि चर्चा तो चल ही जाएगी। ये उनके खतरनाक इरादे हैं। वो सकारात्मक और विकास कार्यों के मामले में किसी भी कीमत पर मुकाबला नहीं कर सकते है।

ये भी पढ़ें:अबू धाबी में खुलेगा IIT Delhi कैंपस, पढ़ें

Related Articles

Back to top button