मनोरंजनराजनीति

मंगेतर राघव चड्ढा संग अमृतसर पहुंचीं परिणीति चोपड़ा, गोल्डन टेंपल में माथा टेक लगाई अरदास..

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इंडस्ट्री के नये कपल में से एक हैं। इन दोनों लवबर्डस ने लंबे समय तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधे रखी और हाल ही में दिल्ली में एक भव्य समारोह में सगाई कर ली। दोनों की जल्दी शादी होने वाली है। राघव और परिणीति को अक्सर साथ देखा जाता है। हाल ही में आम आदमी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर परिणीति चोपड़ा ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब ( गोल्डन टेम्पल) में माथा टेका है। दोनों की विडियो और पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

गोल्डन टेंपल मे इस अंदाज में दिखा कपल

अमृतसर के गोल्डन टेंपल की तस्वीरों में परिणीति और राघव को साथ घूमते हुए देख सकते हैं। परिणीति ऑफ-व्हाइट सलवार कमीज और सिर पर दुपट्टा लिये हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग की नेहरु जैकेट पहनी हुई है और सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ है। दोनों हाथ जोड़कर चल रहे हैं और प्रभु की अरदास में खोए हुए हैं।

बहन प्रियंका के नक्शे कदम पर चलेगी परिणीति

परिणीति और राघव अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि इस साल सितंबर या नवंबर के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली। वह वहां अपने परिवार के साथ थीं। अगर शादी उदयपुर में होती है, तो परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलेंगी, जिन्होंने राजस्थान में भव्य तरीके से शादी की थी।

13 मई को हुई थी सगाई

इस पावर कपल ने 13 मई को सगाई की। जिसकी वीडियो और पिक्चर्स खूब वायरल हुईं। अब दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि कपल ने अबतक अपनी शादी की डेट अनाउंस नहीं की है।

ये भी पढ़े: उर्फी जावेद ने खुद को बताया समाज पर धब्बा, औरत कहलाने के नहीं हूं लायक, जानें क्यों..

Related Articles

Back to top button