मनोरंजन

गुस्से से लाल-पीली हुईं परिणीति चोपड़ा, पैपराजी पर फूटा गुस्सा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा, आप नेता राघव चड्ढा की हाल ही में सगाई हुई थी। जिसके बाद से ही ये खूबसूरत जोड़ी लगातार सुर्खियां बटोरती रहती है। परिणीति वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहती हैं लेकिन अपनी शादी की तैयारियों को लेकर इन दिनों में वे मीडिया की नजरों में हैं। इसी बीच शनिवार रात परिणीति ने एक अवॉर्ड शो में शिरकत की, जहां उन्हें पैपराजी पर गुस्सा होते हुए देखा गया।

परिणीति का ये अंदाज फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आया और लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। वीडियो में परिणीति इवेंट से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं। इसी बीच पैपराजी एक्ट्रेस के पास जा कर फोटो लेने की कोशिश करते हैं। लेकिन परिणीति गुस्सा हो जाती हैं और बोलती हैं, ‘नहीं-नहीं अभी नहीं यार बस’। परिणीति इतना कहकर वहीं पर थोड़ी देर के लिए रुक जाती हैं।

दरअसल, पैपराजी बिना फोटो क्लिक कराए उन्हें जाने नहीं दे रहे थे। ऐसे में एक्ट्रेस को गुस्सा आ गया। शायद पहली बार था जब परिणीति को इतने गुस्से में देखा गया। होटल से निकलते समय परिणीति पिंक कलर के सूट में नजर आई। जब एक्ट्रेस के गार्ड पैपराजी को हटा रही थी तो कुछ देर के लिए वह साइड में रुक गईं।

वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि आखिर इन्हें हुआ क्या। अब परिणीति का यह गुस्से वाला वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आते ही फैंस ने उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘परिणीति ने अभी से एक राजनेता की पत्नी की तरह कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।’

Related Articles

Back to top button