Uttarakhand

‘हिन्दी ख़बर महासंवाद’ में DGP अशोक कुमार-‘देवभूमि पर अपराध और अपराधियों के लिए जीरो टॉलरेंस’

हिन्दी ख़बर कॉन्क्लेव में उत्तराखंड की राजनीति की कई हस्तियां शामिल हुईं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। महासंवाद में विशिष्ट अतिथिगण शामिल हुए। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार से इस दौरान खास विषयों पर चर्चा हुई।

कानून व्वस्था पर DGP अशोक कुमार

हिन्दी ख़बर से चर्चा के दौरान उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने कई विषयों पर चर्चा की। साक्षात्कार को दौरान डीजीपी अशोक कुमार ने बहुत से अहम मुद्दो पर बात की। महासंवाद में देवभूमि की कानून-व्यवस्था के बारे में डीजीपी से पूछा तो उन्होंने कहा आम आदमी को पुलिस ने नही डरना चाहिए। पुलिस को जनता का मित्र होना चाहिए। डीजीपी ने कहा पुलिस न तो दबंग है और न ही सिघंम, जो बदमाशी करेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। देवभूमि पर अपराध और अपरोधियों के लिए जीरो टॉलरेंस है।जो संवैधानिक तरीके से किया जा सकता है वो हम कर रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा 2 हजार से ज्यादा माफिया हमने जेल भेजें। हमारा लक्ष्य है कि अपराधी न बचें।

साइबर क्राइम से लोगों का जागरुक रहना जरुरी- DGP

उन्होंने साइबर क्राइम को लेकर भी लोगों को जागरुक रहने के लिए कहा डीजीपी बोले साइबर क्राइम से पूरे देश वासियों को जागरुक रहना जरुरी है। साइबर क्राइम से बचने के लिए डीजीपी ने लोगों से कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। किसी से भी अपने फोन पर आया ओटीपी शेयर न करें किसी भी तरह के अनजान क्यूआरकोड स्केन करने से बचें।

उत्तराखंड में यूपी से कम क्राइम- DGP अशोक कुमार

डीजीपी अशोक कुमार ने आगे कहा हनीट्रेप के जरिए आपको फंसाया जाता है तो डरने की जरुरत नहीं है जब गलती नहीं की तो डरना कैसा उन्होंने ये भी कहा कि उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश से कम क्राइम हैं। उत्तराखंड की कानून व्यवस्था यूपी से बेहतर है।

ये भी पढ़े:Uttarakhand: खाली पदों पर भर्ती के लिए सीएम गंभीर

Related Articles

Back to top button