IPL 2023: मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2023 का 69वां मुकाबला 20 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में होम टीम मुंबई इंडियंस ने 8 विकेट से बाजी मार ली।
वहीं इस जीत के साथ मुंबई अब भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। वह 16 अंक के साथ अब चौथे पायदान पर आ गए हैं। मुंबई की अब निगाहें आरसीबी और गुजरात टाइटंस के मैच पर टिकी होंगी।
कमरून ग्रीन (100) और रोहित शर्मा (56) की बेहतरीन पारी के बदौलत मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया है, पहली पारी में माधवल ने विकेटों का चौका लगाया था।
मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा के महत्वपूर्ण पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को201 रन का लक्ष्य दिया है. मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में मयंक अग्रवाल और विवरांत शर्मा ने साथ मिलकर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई थी।
जिसके बदौलत उन्होंने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाई है, वही मुंबई के लिए क्रिस जॉर्डन 1 और आकाश मधवाल को 4 विकेट मिला है. 201 रन की टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 2 विकेट खोकर 12 बॉल रहते हुए 201 बनाकर जीत दर्ज की है।