Uttar Pradesh

Lucknow: किसान नेता अमर सिंह लोधी को मिली जान से मारने की धमकी

यूपी की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है, भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक राजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी को जान से मारने की धमकी मिली है। जिसके बाद संगठन के पदाधिकारियों ने इस बात की लिखित शिकायत आशियाना कोतवाली में की है। इसी क्रम में संगठन के पदाधिकारियों ने शासन प्रशासन से अमर सिंह लोधी को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराए जाने की मांग की है।

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी को पूर्व में भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। लेकिन रविवार की देर रात आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत तोदे खेड़ा में फ्लाईओवर के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने संगठन के नगर अध्यक्ष सूबेदार लोधी को रोककर अमर सिंह लोधी को गोली मारने की बात कह कर खुली चुनौती दी। धमकी देने वाले व्यक्ति का चेहरा वीडियो क्लिप में कैद हो गया है।

जिसके बाद नगर अध्यक्ष सूबेदार लोधी ने तत्काल यह बात अपने शीर्ष नेतृत्व सहित अन्य पदाधिकारियों को बताई। भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव डॉक्टर एन के राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह एक लंबे समय से किसानों मजदूरों गरीबों के अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्ष करते आ रहे हैं। उन्होंने सैकड़ों किसानों गरीबों की जमीन भू माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराया है और आज भी किसानों की जमीने माफियाओं एवं अपराधिक प्रवृति के लोगों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

जिसकी वजह से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी भू माफियाओं एवं अपराधिक प्रवृति के लोगों की नजर में किरकिरी बन गये है। डॉक्टर एन के राय ने बताया कि रविवार की रात में मिली धमकी को संगठन के पदाधिकारियों ने बड़ी गंभीरता से लिया है और प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी के सुरक्षा की कमान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वयं संभाल लिया है।

उन्होंने शासन प्रशासन को चेतावनी दी है कि समय रहते किसान नेता अमर सिंह लोधी को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया नहीं कराई गई तो संगठन द्वारा एक बड़ा धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इसी क्रम में यदि प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह लोधी के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन सहित उत्तर प्रदेश सरकार की होगी। संगठन के मंडल सचिव डॉ एन के राय, संगठन के लखनऊ जिला प्रभारी अशोक मौर्या, दुर्गादीन लोधी सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारियों ने आशियाना थाना पहुंचकर थाने में लिखित तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:Lucknow: देश के टॉप टेन सरकारी अस्पतालों की सूची में यूपी के नौ अस्पताल शामिल

Related Articles

Back to top button