Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराज्य

MP में चुनाव से पहले फिर एक्टिव हुआ सपाक्स संगठन, चलाया जागरूकता अभियान

मध्यप्रदेश सपाक्स द्वारा आज राजधानी भोपाल में जागरूकता एवं संगठन संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सपाक्स वेलफेयर फाउंडेशन” के अध्यक्ष दिलीप कुमार मिश्रा, समन्वयक सुरेश शुक्ला सहित सदस्य उपस्थित हुए। प्रेसवार्ता में संस्था द्वारा सामाजिक गतिविधियों एवं सरकार की गलत नीतियों के विरुद्ध जानकारी दी गई।

सपाक्स वेलफेयर फाउंडेशन के समन्वयक सुरेश शुक्ला ने कहा की वर्तमान में एक परिदृश्य यह देखने में आ रहा है कि “सरकार की गलत और अदूरदर्शी नीतियों के एवं गलत संचालन के कारण “सहारा इंडिया” जैसी इतनी बड़ी विशाल संस्था जो कि पैरा- बैंकिंग का कार्य करती रही है एवं जिसकी देश में 5000 एवं मध्य प्रदेश में 300 शाखाएं हैं, जिसमे देश में करीब 13 करोड़ नागरिकों ने निवेश किया है।

मध्यप्रदेश में ही ऐसे निवेशकों की संख्या लगभग एक करोड़ होगी जो मध्यम वर्ग एवं निम्न मध्यम वर्ग के हैं। पूरे देश ने जिस संस्था ने लाखो करोड़ों लोगों को रोजगार प्राप्त होता रहा है “उसको अपनी गलत – नीतियों के चलते नष्ट कर दिया।

“परिणाम यह रहा कि पिछले 10 वर्षों से सहारा इंडिया जैसी बड़ी संस्था मात्र वैधानिक कार्यवाही में उलझ कर रह गई और लाखों-करोड़ों निवेशकों की जमा पूंजी सरकार की गलत नीतियों के कारण उलझ गई और लोग जो कार्यरत थे वह बेरोजगार होकर दरबदर की ठोकर खाने के लिए मजबूर है।

ये भी पढ़े: MP News: CM शिवराज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कांग्रेस नेता पर दर्ज हुआ मामला

Related Articles

Back to top button