Uttarakhand

Uttarakhand: गंगोत्री हाईवे पर अचानक गिरी भारी भरकम चट्टान, टला बड़ा हादसा 

गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में भूस्खलन से आवाजाही ठप हो गई। हाईवे पर  गुरुवार सुबह अचानक भारी भरकम चट्टान आ गिरी जिससे यातायात ठप हो गया। हालांकि ये गनीमत रही कि चट्टान की चपेट में कोई वाहन नहीं आया जिससे कोई हादसा नहीं हुआ।उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर डबरानी के पास बड़ा हादसा टल गया।

सुबह 8 बजे भूस्खलन के कारण अचानक भारी भरकम चट्टान हाईवे पर आ गिरी। चट्टान से हाईवे पर दरारें उभर आईं। हाईवे पर चट्टान गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि इतनी गनीमत रही कि चट्टान की चपेट में कोई वाहन या राहगीर नहीं आया वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। 

चट्टान गिरने से यातायात ठप होने की जानकारी मिलने पर बीआरओ की टीम मौके पर पहुंची। और मशीनरी के साथ यातायात बहाल करने में जुट गई। उत्तरकाशी के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद छोटे वाहनों के लिए हाईवे पर आवाजाही बहाल कर दी गई। बड़े वाहनों के लिए हाईवे को खोलने का प्रयास किया जा रहा है।

डबरानी में हुए भूस्खलन ने चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से व्यवस्थाओं को और दुरुस्त करने की ओर इशारा कर दिया है। अगले महीने से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा की तैयारी में धामी सरकार जुटी है। यात्रा के दौरान लाखों वाहन और श्रदधालु पहाड़ों पर राजमार्गों से गुजरेंगे। ऐसे में भूस्खलन के खतरे के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग को और अलर्ट रहने की जरूरत है। साथ ही यात्रा मार्गों पर पेट्रोलिंग की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाना जरूरी है। जिससे समय रहते यात्रियों को सतर्क किया जाए और संभावित खतरों को टाला जा सके।

ये भी पढ़ें:Uttarakhand: राज्य को केंद्रीय पूल से मिलती रहेगी अतिरिक्त बिजली, सीएम धामी ने किया था अनुरोध

Related Articles

Back to top button