Other States

Jammu-Kashmir: भारी हिमस्खलन से दो विदेशी नागरिकों की मौत

Jammu-Kashmir: बारामुला जिले में गुलमर्ग के अफरवात चोटी पर भारी हिमस्खलन हो गया। जिसकी चपेट में आने से दो विदेशी नागरिकों की मौके पर हीं मौत हो गई है। घटना की खबर मिलते हीं स्थानिय पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। जिसके बाद 19 विदेशियों को सुरक्षित बचाया गया है। साथ हीं पूरे इलाके में भी राहत और बचाव अभियान जारी है। मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी बारामुला ने बताया कि बुधवार को हुए हिमस्खलन में कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद रेस्क्यू चलाया गया। इसके दौरान दो विदेशी स्कीयरों के शव बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: नौवें बजट पर सीएम धामी ने दी प्रतिकिया

फिलहाल, पुलिस टीम अन्य एजेंसियों के साथ बचाव अभियान में लगी हुई है।  आपको बता दें कि रामबन जिले के कई स्थानों पर भूस्खलन होने से लोगों कि दिक्कतें बढ़ गई हैं, भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो चला है। जिसको लेकर प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसे बहाल करने में जुटे हुए हैं।

साफ मौसम से बढ़ा हिमस्खलन का खतरा

प्रदेश में आज मौसम की स्थिती साफ बनी हुई है। जिसके बाद कहीं न कहीं बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मामले में श्रीनगर के मौसम विज्ञान केंद्र की माने तो अगले दस दिन तक मौसम लगभग साफ रहेगा।  इसके साथ हीं इसमें 1 से 4 फरवरी तक जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में 60 प्रतिशत तक कोहरा होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने 5 फरवरी को कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली हुई नजर आई। घाटी के साथ अन्य जिलों में अभी दिन के साथ रात में ठंडक कायम है। जिला पुंछ में बीस संपर्क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button