मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली में भाजपा पर साधा निशाना कहीं ये बातें

Share

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की जनता की समृद्धि के लिए विभिन्न कार्य किए जा रहें हैं सामाजिक न्याय प्रदान करने सभी वर्ग का ध्यान रख कर नवीन आरक्षण विधेयक लाया गया है। इसमें पिछड़ा वर्ग समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण प्रस्तावित किया है। राज्यपाल द्वारा विधेयक पर हस्ताक्षर नहीं किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने मंगलवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जन अधिकार रैली आयोजित की। रैली निकालने से पहले कांग्रेस नेताओं ने सभा को संबोधित किया। सीएम भूपेश बघेल ने रैली को संबोधित करते हुए अपने खास में अंदाज में कहा कि ‘कका अभी जिंदा है।’ और ये रैली एक अधिकार रैली है। संविधान में जो व्यवस्था है, उसका पालन नहीं हो रहा है। इस वजह से जन अधिकार रैली निकाली गई है।

सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 1 मिनट में हस्ताक्षर करने का कहने वाली राज्यपाल जी 1 महीने के ऊपर हो जाने पर भी हस्ताक्षर नहीं कर रही हैं। महीना भी बदल गया और साल भी बदल गया।

सीएम भूपेश बघेल ने रैली में कहा कि आरक्षण रुक जाने के कारण न कॉलेजों में एडमिशन हो पा रहे हैं, न नयी भर्तियाँ निकल पा रही हैं। “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” में अब एक मुद्दा भाजपा द्वारा आरक्षण को रोके जाना भी जोड़ा जाएगा। भाजपा नहीं चाहती कि आदिवासी, किसानों, महिलाओं, अनुसूचित, पिछड़ों के जीवन में परिवर्तन आए। सीएम बघेल ने भी भाजपा पर वार करते हुए अपनी बुलंद आवाज़ में कहा लड़ेंगे, जीतेंगे, आवाज़ दो… हम एक हैं।