बड़ी ख़बरराशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 दिसंबर 2022: आज का दिन इन राशियों के लिए अच्छा, तो मेष राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता, जानें अपनी राशि का हाल

आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल

मेष

महत्वपूर्ण विषयों में जल्दबाजी नहीं दिखाएंगे। आवश्यक कार्यों में गति बनाए रखेंगे। संवेदनशीलता बनी रहेगी। व्यवसायिक गलतियां करने से बचें। बहस विवाद में न पड़ें। आज आपके बढ़ते हुए खर्च आपका सिरदर्द बन सकते हैं।

वृष

आज का दिन आपके लिए आय के नवीन स्त्रोत दिलाने वाला रहेगा। आर्थिक उपलब्धियों को बढ़ावा मिलेगा। कार्य विस्तार पर जोर रखेंगे। परिस्थितियों पर नियंत्रण बढ़ाएंगे। विभिन्न उपलब्धियों को बल मिलेगा। आय-व्यय बढ़ा हुआ रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों को तेजी से करने का प्रयास रखेंगे। लक्ष्यगत प्रयास गति लेंगे।

मिथुन

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। परिस्थितियों को पक्ष में बनाए रखेंगे। विविध योजनाओं में सफलता पाएंगे। कई स्त्रोतों से लाभ की संभावना रहेगी। मान सम्मान व प्रभाव में वृद्धि होगी।

कर्क

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। भाग्य की प्रबलता बढ़ेगी। व्यवसायिक शिक्षा पर जोर रहेगा। लक्ष्य पर फोकस बढ़ेगा। आस्था अध्यात्म को बल मिलेगा। शुभ सूचनाओं की प्राप्ति होगी।

सिंह

सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे, लोगों की बातों में आने से बचें। परिस्थितियां साधारण बनी रहेंगी। व्यवस्था का उल्लंघन करने से बचें। विनम्रता से काम निकालेंगे। हज गति से आगे बढ़ते रहें। आवश्यक कार्यों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आवश्यक कार्य समय से कर लेने का प्रयास करेंगे। साझेदारी के लिए प्रभावी समय बना हुआ है। औद्योगिक प्रयासों को गति मिलेगी. आवश्यक कार्यों में तेजी दिखाएंगे।

तुला

लापरवाही पर अंकुश बढ़ाएं उधार का लेनदेन न करें। कामकाजी आपस में सहयोग बढ़ाएंगे। मेहनत पर भरोसा रखेंगे। सेवाक्षेत्र और नौकरी से जुड़े जन अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। बजट से चलेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे। निर्णय क्षमता मजबूत होगी।

वृश्चिक

कार्य व्यापार सुधार पर रहेगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। व्यवस्था मजबूत रखेंगे। बहस विवाद से बचें। प्रतिभा से अपनी जगह बनाएंगे। रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। निसंकोच रहें,लाभ का प्रतिशत बढ़त पर रहेगा।

धनु

आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आएगा और आपकी आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। भावनात्मक दबाव बना रह सकता है। व्यक्तिगत विषयों पर फोकस बढ़ेगा।

मकर

आज का दिन आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपके खर्चे बढ़ने से आप परेशान रहेंगे। दीर्घकालिक लक्ष्य पूरा करेंगे। धैर्य रखें, व्यर्थ चर्चाओं से बचेंगे, संकोच दूर होगा। अनुभव और योग्यता का लाभ मिलेगा।

कुंभ

आपको एक से अधिक स्त्रोतों से आय प्राप्त होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। हर्ष आनंद बढ़ेगा। श्रेष्ठ कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, सकारात्मक रहेंगे।

मीन

आज का दिन व्यापार कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने व्यापार में कुछ नये उपकरणों को भी शामिल करने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके चेहरे की चमक देखकर आपके शत्रु भी हैरान रहेंगे। आपको आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन आप अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज ना करें, नहीं तो वह बढ़ सकती हैं और आपके लिए कोई बीमारी लेकर आ सकते हैं।

Related Articles

Back to top button