Punjab

सीएम भगवंत मान ने पंजाब की जनता के लिए उठाया बड़ा कदम, जानें

पंजाब के CM भगवंत मान ने होशियारपुर का लाचोवाल टोल प्लाजा को बंद करवा दिया है। जानकारी के लिए  बता दें  इसकी अवधि भी 14 दिसंबर की रात को खत्म हो गई थी। अब टोल प्लाज क जनता के खोल दिया गया है। CM ने इस मामले में दस्तावेजों के साथ पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि टोल प्लाजा के जरिये 27.90 किमी सड़क बनी थी। CM मान ने बताया कि दुख की बात यह है कि जनता के पैसे से बनी सड़कों को पिछली सरकारों ने सालों साल निजी कंपनियों को बेच दिया। उन्होंने बताया कि हम आने वाले समय में सड़कों को मुफ्त बनाएंगे।

CM मान ने लाचोवाल टोल के बारे में बताया कि इस टोल से रोजाना 1.94 लाख रुपए का कलेक्शन हो रहा था जो प्रति वर्ष 7 करोड़ रुपए होता है। अब लोगों का पैसा बचने लगेगा। पुरानी सरकारों ने निजी कंपनियों के हाथों सड़क को बेच दिया। पंद्रह साल तक ठेके की राशि 105 करोड़ रुपए बनती है। कंपनी ने एग्रीमेंट की कई शर्तों को भी पूरा नहीं किया है। सड़क की मेंटेनेंस भी नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button