Uttar Pradeshबड़ी ख़बर

अलीगढ़ में सीएम योगी ने दी कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात, सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अलीगढ़ के दौरे पर पहुंचे है। सीएम का ये दौरा कई मायनों में अहम भी रहा है। बता दें सीएम योगी आज अपने इस दौरे पर विभिन्न प्रकार कि परियोजनाओं के शिलान्यास से लेकर लोकार्पण का रहा है। वहीं मुख्यमंत्री ने यहां पर सभा को संबोधित भी किया। जिसमें उन्होंने कहा की इस शहर का अपना अलग ही ऐतिहासिक महत्व है। इसके साथ ही भाजपा की सरकार आने से यहां तेजी से विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है। वहीं अलीगढ़ के प्रबुद्धजन सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब यूपी में नौकरी के लिए सैफई परिवार वसूली करने नहीं जाता।

सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर साधा निशाना

सीएम योगी कई परियोजनाओं के लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित करते हुए पिछली सरकारों पर निशाना साधा है। वहीं उन्होंने कहा कि एक वह दौर था जब कहीं चाचा और कहीं भतीजा नौकरी के लिए वसूली करने निकल पड़ते थे। अब वह सब बंद हो गया है। उत्तर प्रदेश में दंगा, दंगाई और उनको सरपरस्ती देने वाले भी खत्म हो गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले निकाय चुनाव में भी भाजपा की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य की तरह जब निकाय में भाजपा की सरकार बनेगी तो डबल इंजन की सरकार का विकास वहां भी दिखाई देगा।

Related Articles

Back to top button