धर्मबड़ी ख़बर

Bhai Dooj 2022 Date: इस शुभ मुहूर्त में लगाएं भाई को तिलक

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, हर साल कार्तिक मा​ह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज (Bhai Dooj 2022) का त्योहार मनाया जाता है।  भाई दूज के मौके पर बहन भाई के माथे पर टीका करती है, आरती उतारकर उनकी लंबी आयु की कामना करती है। पंचांग के मुताबिक, इस बार भाई दूज द्वितीया तिथि 26 अक्टूबर की दोपहर 02.42 पर शुरू हो रही है और 27 अक्टूबर की दोपहर 12.45 पर समाप्त हो रही है।

हालांकि, उदया तिथि के चलते कई जगहों पर 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस बार भाई दूज पर सर्वार्थ सिद्धि समेत तीन शुभ योग बने हैं। जानते हैं शुभ मुहूर्त-

भाई दूज 2022 मुहूर्त (Bhai Dooj 2022)

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का प्रारंभ 26 अक्टूबर दिन बुधवार को रात 09 बजकर 12 मिनट पर हो रहा है और इस तिथि का समापन अगले दिन 27 अक्टूबर गुरुवार को शाम 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।

भाई को इस दिशा में बिठाएं

भाई दूज का तिलक करते समय भाई का चेहरा उत्तर या उत्तर-पश्चिम में से किसी एक दिशा में होना चाहिए। जबकि बहन का चेहरा उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में होना चाहिए। तिलक के लिए कोई अन्य दिशा न चुनें।

जानें भाई दूज का महत्व

पौराणिक कथाओं के अनुसार, अपनी बहन यमुना के ​निवेदन पर यमराज कार्तिक शुक्ल द्वितीया को उनके घर गए थे। तब भाई को देखकर यमुना अत्यंत ही प्रसन्न हुई थीं। उन्होंने स्वागत सत्कार करने के बाद यमराज को भोजन कराया, जिससे वे प्रसन्न हुए। विदा लेते समय यम ने यमुना से वरदान मांगने को कहा।

इसपर यमुना ने उनसे वादा लिया कि वह हर साल घर आएंगे। यम ने बहन को यह वरदान दे दिया। इसलिए इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाता है और तिलक लगवाकर भोजन ग्रहण करता है, उसे यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि उसकी कभी अकाल मृत्यु नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button