Bihar

बेटे सुधाकर सिंह के बाद क्या जगदानंद सिंह भी राजद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा?

बिहार की सियासत में आए दिन कुछ न कुछ बड़ा सियासी रंग घुलता हुआ दिखाई पड़ रहा है। बता दें बिहार राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। हालांकि सूत्रों के अनुसार जगदानंद सिंह अपने बेटे व बिहार के पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह की राह पर चलने की तैयारी कर ली है। बता दें जगदानंद सिंह दिल्ली जा रहे हैं। वहीं ये भी संभावना है कि आज वो दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कल दोपहर बाद उनकी लालू यादव से मुलाकात होगी और इस दौरान वे अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं।

लालू से मिलने दिल्ली जा रहे सिंह

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये भी कयास सामने आ रही है कि दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। लेकिन माना ये भी जा रहा है कि कोई भी स्टेप लेने से पहले जगदानंद सिंह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से विमर्श करेंगे। वहीं आरजेडी के कद्दावर नेता सिंह को हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया हैं। अगर वह इस्तीफे की पेशकश करते हैं तो राजद को बड़ा झटका लग सकता है। ऐसे में सबसे बड़ी दिक्कत ये होगी की आखिर बिहार में पार्टी को कौन चलाएगा।

Related Articles

Back to top button