बड़ी ख़बरराजनीतिराष्ट्रीय

दिल्ली विधानसभा में खोखा VS धोखा, सिसोदिया ने कहा- अच्छा काम करने वालों से PM असुरक्षित

नई दिल्ली: दिल्ली में चल रहे सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा की विशेष सत्र बुलाई। सत्र की शुरुआत में ही हंगामे हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं और आम आदमी पार्टी के विधायकों को लुभाने की कोशिश के आरोपों को लेकर सत्तारूढ़ आप और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक दूसरे पर निशाना साधा।

https://twitter.com/ANI/status/1563041665161383938?s=20&t=BsxXiXV4Im-Y4FU31O2Jew

सदन में खोखा VS धोखा

आप विधायकों ने अपने साथियों को दल बदलने के लिए 20-20 करोड़ रुपए ऑफर करने का भाजपा पर आरोप लगाते हुए खोखा-खोखा के नारे लगाए, जबकि भाजपा विधायकों ने केजरीवाल सरकार पर शराब घोटाला करने का आरोप लगाते हुए धोखा-धोखा के नारे लगाए। नारेबाजी के बीच भाजपा विधायक मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग करने लगे जिसके बाद डिप्टी स्पीकर ने भाजपा के सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए मार्शल आउट कर दिया। मार्शल आउट होने के बाद विधायक सदन के बाहर गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन करने लगे।

वहीं, सदन की कार्यवाही के दैरान सिसोदिया बोले- PM की सोच घटिया है, कोई भी अच्छा काम करे तो PM को असुरक्षा होने लगती है। मैंने पहली बार इतना असुरक्षित व्यक्ति देखा है। अच्छा काम करने वालों को रोकने वाली जो हरकत है, यह PM की घटिया सोच को प्रदर्शित करती है। यह बताती है कि PM की सोच कितनी छोटी है।

Related Articles

Back to top button