Jharkhandबड़ी ख़बर

CM हेमंत की विधायकी पर फैसला आज, महागठबंधन के 13 असंतुष्ट विधायकों पर अब भाजपा की नजर

नई दिल्ली: झारखंड में CM सोरेन की कुर्सी पर खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में झारखंड की राजनीति में सस्पंस बढ़ चुका है। सरकार में शामिल सभी दल इस संकट से जूझने की तैयारी में लग गए हैं। बता दें कि, चुनाव आयोग ने हेमंत सोरेन की विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित करने का फैसला राज्यपाल रमेश बैस पर छोड़ा गया है। हालांकि, राज्यपाल इस पर शुक्रवार को फैसला लेंगे और इससे झारखंड सरकार संकट में आ गई है।

CM हेमंत की विधायकी पर फैसला आज

इस पूरे सियासी संकट के बीच सीएम हाउस में महागठबंधन विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में जेएमएम, कांग्रेस और राजद के विधायक मौजूद रहेंगे, जहां मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा होगी। वहीं अगर CM हेमंत की कुर्सी जाती है तो उनकी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।

भाजपा की नजर असंतुष्ट विधायकों पर

झारखंड में चल रही मौजूदा राजनीतिक हालात के बीच अब भाजपा भी मैदान में उतर आई है। अब भाजपा की नजर कांग्रेस के 10 और झामुमो के तीन असंतुष्ट विधायकों पर नजर है। बता दें कि, झारखंड में लागू हुई नई शराब नीति के विरोध में झामुमो के अपने ही विधायक सरकार के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। उधर, कांग्रेस में भी 10 विधायक ऐसे हैं, जो पार्टी नेतृत्व से असंतुष्ट हैं। अगर ये अंसतुष्ट भी एकजुट हो गए तो राजनीतिक उथल-पुथल बढ़ सकती है। गुरुवार शाम भाजपा कोर कमेटी की भी बैठक हुई। राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। तय हुआ कि जब तक राज्यपाल अपना फैसला नहीं सुना देते, तक तक वेट एंड वॉच की स्थिति रखी जाए।

Related Articles

Back to top button