Jharkhand

झारखंड: राँची में महिला दरोगा की गौ तस्करों ने वाहन से कुचलकर की हत्या

झारखंड का राजधानी रांची से दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां संध्या टोपनो नाम की एक महिला सब-इंस्पेक्टर की बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान मौत हो गई। टोपनो तुपुदाना ओपी के प्रभारी के पद पर तैनात थीं। घटना बुधवार सुबह लगभग 3 बजे की है।

मिली जानकारी के अनुसार तुपुदाना थाना में पदस्थापित 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपनो वाहन जांच अभियान चला रही थी। इस बीच तस्कर पिकअप वैन से अवैध रूप से पशु ले जा रहे थे, जब महिला एसआई संध्या टोप्पो ने उसे जांच के लिए रोकना चाहा तो पिकअल वैन रोकने के बजाय एसआई को कुचलते हुए निकल गई। महिला दरोगा की मौत की सूचना के बाद पुलिस मकहमा में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के सीनियर अधिकारी पहुंच छानबीन में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक पशु तस्कर सिमडेगा से पिकअप वैन में तस्करी के लिए पशुओं को ले जाने की सूचना सिमडेगा पुलिस को मिली थी। उसके बाद सिमडेगा पुलिस ने पिकअप वैन का पीछा किया, लेकिन पशुओं से लदा पिकअप वैन चालक गाड़ी को भागना शुरू किया। इसकी सूचना गुमला कामडारा पुलिस को दी। पुलिस ने वहां बेरियर लगा दिया, लेकिन चालक उसे तोड़कर भाग गया। फिर तोरपा पुलिस ने बेरियर लगाया तो वहां भी तोड़कर भाग गया। इसके बाद सिमडेगा पुलिस ने इसकी सूचना खूंटी पुलिस को दी। चालक खूंटी पुलिस को भी चमका देकर रांची की ओर भागे।

यह घटना बुधवार की सुबह तीन बजे के आसपास हुई है।घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्‍थल पर हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा, धुर्वा और जगरनाथपुर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर पिकअप वैन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। पुलिस चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है।

बता दें कल मंगलवार दोपहर ही हरियाणा के नूंह जिले में भी एक ऐसी धटना सामने आई थी। जहां अवैध पत्थर खनन की जांच करने गए एक पुलिस उपाधीक्षक (DSP) को डंपर से कुचलकर मार डाला गया था।

Related Articles

Back to top button