महाराष्ट्र में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, 105 लोगों की हुई मौत, सैकड़ो लोग घायल

एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी की किसी चीज की अति अच्छी नहीं होती है। वैसे ही आम तौर पर लोगों को बारिश का मौसम बहुत पसंद होता है, लेकिन कभी कभी-कभी यही मौसम लोगों की तबाही का कारण भी बन जाता है। ऐसी ही खबर सामने आई है महाराष्ट्र से जहां तेज मूसलाधार बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सरकारी डाका, Dairy Products की बढ़ी कीमतें, आज से पैकेटबंद दूध, आटा, लस्सी और पनीर महंगा
आपको बता दें कि प्रकृति के इस कहर ने कई लोगों की जान भी ले ली है। इसके साथ ही अब तक इस बाढ़ के चलते 105 लोगों की जान भी चली गई है। इस बाढ़ की चपेट में एक नहीं बल्कि 28 जिलों को बुरी तरह से बर्बाद कर दिया है। इनमें पुणे, सतारा, नासिक, सोलापुर, जलगांव, अहमदनगर, बीड़, लातूर, वाशिम, यवतमाल, धुले, जालना, अकोला समेत कई और जिले भी शामिल हैं।
कहां हुई कितनी बारिश
इन जिलों में इस बारिश की आपदा कोई एक दिन की नहीं है। बल्कि 1 जून 2022 से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राज्य के इन हिस्सों में करीब 24.6 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। इतना ही नहीं इस आपदा के चलते सात लोग लापता भी हो गए हैं। इसके साथ ही 69 लोग बारिश और बाढ़ के कारण हुई घटनाओं के चलते घायल भी हो गए हैं। महाराष्ट्र के कुल 275 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। वहीं राज्य में बारिश के चलते विभिन्न जिलों में अब तक 44 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त भी हुए हैं। वहीं 1368 घरों को आंशिक रूप से इस आपदा को अपनी चपेट में लिया है।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति चुनाव का मतदान जारी, प्रधानमंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने किया मतदान, कौन बनेगा अगला महामहिम?
रिपोर्ट: निशांत