मनोरंजन

Jennifer Lopez Ben Affleck Wedding: 20 साल पुरानी लव स्टोरी के बाद शादी के बंधन में बंधे दोनों

हॉलीवुड की मशहूर सिंगर-एक्टर जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez)  और बेन अफ्लेक (Ben Affleck)  अपने लगभग 20 साल पुरानी लव स्टोरी के बाद शादी के बंधन में बंध गऐ है। जेनिफर ने स्वंय अपनी शादी की घोषणा रविवार को दी। यह शादी शनिवार देर रात लास वेगस में हुई। शादी के बाद जेनिफर लोपेज ने अपना नाम बदलकर जेनिफर अफ्लेक कर लिया है।

जेनिफर ने इन शब्दों के साथ की शादी की घोषणा

Jennifer Lopez के हेयर स्टाइलिस्ट क्रिस एपलटाउन ने एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसमें उनका ब्राइडल लुक नजर आ रहा है। इस वीडियो में जेनिफर वाइट गाउन में नजर आ रही हैं। जेन का ये ब्राइडल लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो शेयर करते हुए क्रिस ने लिखा, ‘शादी से पहले आखिरी पलों का अहसास।’

आपको बता दें दोनों का अफेयर 2000 के आसपास काफी सुर्खियों में रहा था। साल 2002 में दोनों की सगाई भी हो गई थी लेकिन एक साल बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। दोनों की अलग-अलग पार्टनर्स के साथ शादियां हुईं, बच्चे भी हुए लेकिन बाद में पिछले साल दोनों फिर साथ आए और इनकी शादी हो गई है।

 जेनिफर की 3 बार हो चुकी है शादी

जेनिफर लोपेज ने भी इससे पहले 3 बार शादी की है। 1997 से 1998 के दौरान उनकी शादी ओजानी नोआ के साथ चली। इसके बाद उनकी शादी क्रिस जुड के साथ हुई जो 2001 से 2003 के बीच चली। साल 2004 में जेनिफर ने सिंगर मार्क एंथनी से शादी की जो 10 सालों तक चली और 2014 में दोनों का तलाक हो गया। जेनिफर और मार्क के 2 जुड़वां बच्चे हैं। वहीं बेन अफ्लेक और जेनिफर गार्नर की शादी साल 2005 में हुई थी और 2018 में दोनों अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button