पल्लवी सिंह ने मिसेज यूनिवर्स डिवाइन का ताज जीतकर किया भारत का नाम रोशन

साउथ कोरिया के योसु शहर में 22 से 30 जून को आयोजित मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में, भारत के हैदराबाद की मिसेज पल्लवी सिंह ने 110 देशों के बीच अपने देश का नाम रौशन करते हुए, मिसेज यूनिर्व डिवाइन का खिताब अपने नाम किया है। पल्लवी ने ये खिताब जीतते हुए अपने देश के प्रति गौरवपूर्ण संदेष दिया। विश्व स्तरीय मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट के इस आयोजन में भारत और एशिया से रिलायंस जनरल इन्श्योरेंस कंपनी में कार्यरत और श्री कुषल शाह की जीवनसंगिनी पल्लवी सिंह एकमात्र प्रतियोगी थीं।
यह भी पढ़ें: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को बताया दोहरे चरित्र वाली पार्टी, सियासी माहौल हुआ गर्म
साल 2020 में जयपुर में आयोजित गेल्मान मिसेज इंडिया कॉन्टेस्ट में मिसेज इंडिया का खिताब भी जीत चुकी है। पल्लवी सिंह ने अक्तूबर 2021 में दिल्ली में आयोजित एशिया स्तरीय प्रतियोगिता में मिसेज इंडो-एशिया यूनिवर्स का खिताब जीता था। और मिसेज यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में भारत और एशिया की कॉन्टेस्टेंट के तौर पर चुनी गई थीं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से गेजुएट पल्लवी सिंह
दिल्ली यूनिवर्सिटी से गेजुएट पल्लवी सिंह अपने छात्र जीवन में अरविंदो कॉलेज की स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट रहीं। इसी के साथ उन्होंने पढ़ाई के बाद अपने करियर में रिलायंस इन्श्योरेंस व अन्य संस्थाओं में काम करते हुए उन्होंने दर्जनों अवॉर्ड हासिल किए। साल 2021 में रिलायंस इन्श्योरेंस में उन्हें बेस्ट बिजनेस वुमेन ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी दिया गया।

मिसेज यूनिवर्स डिवाइन पल्लवी सिंह का कहना है कि वे इस खिताब के ज़रिए महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जागरुकता लाना चाहती हैं। उन्होंने बताया अपनी मां मिसेज गीता सिंह द्वारा पिछले 30 सालों से संचालित महिला सशक्तिकरण और सामाजिक कार्यों का समर्पित संस्था नारी समर्था में नियमित सहयोग देने वाली महिला है। पल्लवी सिंह का कहना है कि, ”जिन मूल्यों को मेरी मां ने मेरे अंदर डाला है, मैं अपनी इस अंर्तराष्ट्रीय पहचान का उपयोग करके, उन्हीं मूल्यों को समाज के सामने रखना चाहती हूं।” घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं के आर्थिक-सामाजिक और शैक्षिक सशक्तिकरण की प्रबल पक्षधर पल्लवी सिंह आज भी महिला सशक्तिकरण के कार्यों व सरोकारों से जुड़ी हुई हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली से दुबई जा रहे Spicejet विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित