Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा को बताया दोहरे चरित्र वाली पार्टी, सियासी माहौल हुआ गर्म

Share
Advertisement

Bhopal: महाराष्ट्र की सियासत पर कई दिनों से चुप्पी साधे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर राजनीतिक प्रहार करते हुए कुछ ऐसा कहा जिससे सियासी पारा अपने सातवें आसमान पर पहुंच गया है। उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस छोड़कर आए भाजपा का दामन थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया की बात आई तो उन्हें मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? बल्कि ये मौका शिवराज सिंह चौहान को दे दिया गया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने लोकतंत्र मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत, योगी सरकार के 100 दिन पर साधा निशाना

दिग्विजय सिंह के मुताबिक भाजपा दोहरे चरित्र की राजनीति करती है। जिसका असली चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने ये भी कहा कि मुझे लगता है कि कुछ दिनों बाद ही महाराष्ट्र में एक बार फिर सियासी भूचाल आएगा और वर्तमान सरकार में टूट भी संभव होगी। उन्होंने भाजपा पर सियासी तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस से बागी हुए नेताओं की हालत ऐसी कर दी है जैसे नींबू से रस निचोड़ दिया हो।

दिग्विजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें

सियासत की इस उठापटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह के करीबी नेता अमित चौहान ने 1500 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी जॉइन कर ली है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के किले राघोगढ़ में एक बार फिर बीजेपी ने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को सदस्यता दिलाई है। सियासी लोग इस बात को राजनीतिक सेंधमारी का नाम दे रहे हैं।

गुना की जिला पंचायत के वार्ड-8 से रिकॉर्ड मतों से जीतने वाले अमित चौहान ने प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, बीजेपी के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार और बीजेपी जिला उपाध्यक्ष हीरेन्द्र सिंह चौहान की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण  करते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में शिंदे-बीजेपी सरकार आने से बुलेट ट्रेन को लेकर उम्मीदें फिर बढ़ी

रिपोर्ट: निशांत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *