Uttarakhandबड़ी ख़बर

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, दूसरी बार बने उत्तराखंड के CM

उत्तराखंड: राज्य के मनोनीत सीएम पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री पद की शप​थ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।

इन्होनें ली मंत्री पद की शपथ

सतपाल महाराज
सुबोध यूनियाल
रेखा आर्य
प्रेम चंद्र अग्रवाल
सौरभ बहुगुणा
चंदन राम दास
धन सिंह रावत
गणेश जोशी

पुष्कर सिंह धामी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री मौजूद है। देहरादून के परेड ग्राउंड में मंत्री भी शपथ ले रहे है। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह मंत्रियों को शपथ दिला रहे है।

राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत मौजूद है।

Hindi Khabar पर देंखे LIVE

Related Articles

Back to top button