Uttarakhandबड़ी ख़बर

उत्तराखंड में फिर एक बार ‘पुष्कर राज’, धामी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह

Uttrakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर से पुष्कर राज चलेगा। अब से कुछ ही देर में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीएम पद की शपथ लेने वाले है। इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत बीजेपी के कई दिग्गज मंत्री मौजूद है। देहरादून के परेड ग्राउंड में सीएम के साथ उनके कुछ मंत्री भी शपथ लेंगे। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट गुरमीत सिंह धामी को शपथ दिलाएंगे।

https://twitter.com/HindiKhabar/status/1506556974271692800?s=20&t=p9icTOw6TnmHS2d4c3JfdA

राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और गोवा के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत देहरादून पहुंचे।

शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे

राज्य के मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे।

https://youtu.be/b6XMWzycjo8

Read Also:- Uttrakhand: पुष्कर सिंह धामी का आज शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी समेत BJP के ये नेता रहेंगे मौजूद

Related Articles

Back to top button