CM केजरीवाल ने दिल्ली का बेटा होने का निभाया फर्ज, ट्रक हादसे में घायल युवक के निधन से शोकाकुल परिवार को मुलाकात कर दी सांत्वना
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बेटा होने का फर्ज निभाते हुए ट्रक दुर्घटना में घायल युवक विप्लक के निधन से शोकाकुल परिवार से आज मुलाकात की और उनको ढांढस बंधाया। सात नवंबर को विप्लक अपने परिवार के साथ माता काली की पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल विप्लक का एम्स ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान 8 नवंबर को निधन हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि विप्लक के निधन का मुझे बहुत दुख है। इतनी कम उम्र में घर के एक जवान का चला जाना, बहुत ही दुख की बात है।
सात नवंबर को विप्लक अपने परिवार के साथ माता काली की पूजा कर घर लौट रहे थे, तभी ट्रक दुर्घटना में वे घायल हो गए थे
सीएम ने आश्वासन दिया कि कभी भी परिवार को कोई दिक्कत या किसी चीज की जरूरत होती है, तो हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में जब भी इस तरह की दुखद घटनाएं होती हैं, तब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली का बेटा होने का फर्ज निभाते हुए शोकाकुल परिवार के घर जाकर उन्हें सांत्वना देते हैं और दिल्ली सरकार की तरफ से हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं। इससे पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई परिवारों से मुलाकात कर मदद पहुंचाई है।
विप्लक के निधन का मुझे बहुत दुख है, इतनी कम उम्र में घर के एक जवान का चला जाना, बहुत ही दुख की बात है- केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रक हादसे में घायल विप्लक के निधन की जानकारी मिलने पर उनके परिवार के दुख में शामिल होने और सांत्वना देने आज उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शोकाकुल परिवार के लोगों से बात कर हादसे के बारे में पूरी जानकारी ली। परिवार के लोगों ने बताया कि वे लोग माता काली की पूजा करके घर लौट रहे थे, तभी ट्रक पलट गया और उसके नीचे आने से विप्लक को काफी गंभीर चोटें आ गई थीं और इलाज के दौरान उनका निधन हो गया, जबकि तीन और लोग गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि अब उनकी तबीयत में काफी सुधार है।
कभी भी परिवार को कोई दिक्कत या किसी चीज की जरूरत होने पर हर संभव मदद करने की कोशिश करेंगे- CM
उन्होनें कहा कि हादसे में घायल विप्लक के निधन की जानकारी मिली, तो मुझे बहुत दुख हुआ। इतनी कम उम्र में घर के एक जवान का चला जाना, बहुत ही दुख की बात है। विप्लक परिवार में इकलौते कमाने वाले थे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने परिवार के लोगों से कहा कि कभी भी कोई दिक्कत या किसी चीज की जरूरत हो, तो मुझे बताना। मैं हर संभव मदद करने की कोशिश करूंगा। आप लोग किसी भी चीज की चिंता न करना। मुख्यमंत्री ने विप्लक के छोटे भाई से कहा कि अब परिवार की पूरी जिम्मेदारी आप पर है। अपनी बूढ़ी मां की अच्छे से देखभाल करना।