Other Statesबड़ी ख़बरराजनीति

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस का निधन, लंबे समय से थे बीमार

मैंगलोर: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ऑस्कर फ़र्नांडिस का मैंगलोर में निधन हो गया है। फ़र्नांडिस बीते कई हफ़्तों से बीमार थे।

कांग्रेस पार्टी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उन्हें फ़र्नांडिस की कमी खलेगी।

पार्टी ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, “ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से हमें बेहद दुख पहुंचा है, उनके परिवार के प्रति हमारी संवेदना। भारत के लिए उनके समावेशी विज़न, ने हमारे वक़्त की सियासत को काफ़ी प्रभावित किया। कांग्रेस परिवार को उनके मार्गदर्शन और सलाह की कमी खलेगी।

https://twitter.com/INCIndia/status/1437355373472587779?s=20

उनके निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि दी है।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1437358746338955270?s=20

वर्ष 1975-76 में कर्नाटक के उडुपी में नगरपालिका पार्षद के तौर पर अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत करने वाले फर्नांडीस ने पहली बार 1980 में उडुपी से लोकसभा में चुनकर आए थे।

संसद में लगातार पांच बार उन्होंने उडुपी का प्रतिनिधित्व किया।

Related Articles

Back to top button