PM मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा चलाएगी ‘सेवा और समर्पण’ अभियान, 4 सदस्यीय कमेटी का किया गया निर्माण

Share

नई दिल्ली। भाजपा पार्टी की ओर से पीएम मोदी के जन्मदिन को पूरे देश में “सेवा और समर्पण” अभियान के तौर पर मनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक भाजपा ने ये अभियान चलाने का सभी राज्य और ज़िला टीमों को निर्देश दिया है।

 “सेवा और समर्पण” अभियान के जरिए भाजपा हर वर्ग तक ख़ासकर वंचित तबके के लोगों तक सेवा और समर्पण के माध्यम से मोदी सरकार की नीतियों को पहुंचाने का काम करेगी। इस पूरे अभियान के लिए भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व टीम ने 4 सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और डी.पुरंदेश्वरी के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर और किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर को भी रखा गया है। ये कमेटी इस अभियान की व्यवस्थित योजना, क्रियान्वयन और समीक्षा करेगी।

इस अभियान के जरिये भाजपा लोगो को सेवा के महत्व और राष्ट्र व समाज के समर्पण भाव को जागृत करेगी। इसको लेकर भाजपा पूरे देश मे कई कार्यक्रम चलाएगी। सभी प्रदेश और जिला मुख्यालय में पीएम मोदी के व्यक्तित्व और उनके जनकल्याण कामों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

नमो एप्प पर वर्चुअल प्रदर्शनी की जाएगी प्रसारित

–  पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबो को मुफ्त राशन बैग वितरण बड़े स्तर पर हो और पार्टी के सभी पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अन्न वितरण केंद्र पर जाए।

– पार्टी के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर और स्वछता अभियान चलाएंगे

– पार्टी के नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों को वैक्सीनेशन सेंटर पर जाने के निर्देश दिये गये हैं। # प्रत्येक मंडल पर दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और उपकरण बांटे जाएंगे साथ ही जिला स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया जाएगा।

– देश के सभी बूथों से पीएम मोदी को उनके बधाई के क़रीब 5 करोड़ पोस्टकार्ड भेजे जाएंगे।

– 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह का भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर भी खादी के प्रयोग को बढ़ावा देने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

– नदी सफाई अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसके तहत 71 नदियों की सफाई की जाएगी।

– यूपी में 71 स्थानों पर गंगा की सफाई का विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही साथ अनाथ बच्चों के लिए भी पार्टी स्पेशल अभियान चलाएगी। इस अभियान के तहत पं दीनदयाल उपाध्याय और महात्मा गांधी की जयंती पर भी स्पेशल कार्यक्रम करने के निर्देश पार्टी पदाधिकारियों को दिये गये हैं।

पिछले वर्ष पीएम मोदी के जन्मदिन को पार्टी ने सेवा दिवस के रूप में मनाया था। पार्टी चाहती है कि इस बार पीएम मोदी के जन्मदिन पर हर तबके में जन सेवा के साथ साथ पर्यावरण और नदियों की सफ़ाई पर भी विशेष रुप से ध्यान दिया जा सके।