राजनीतिराष्ट्रीय

10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

Rajya Sabha Election : देश के 10 राज्यों में खाली हो रहे 37 राज्यसभा सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस चुनाव के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होंगे। वहीं इसी दिन यानी 16 मार्च को ही मतगणना भी होगी।

चुनाव कार्यक्रम का विवरण

वहीं बात करें नामांकन प्रक्रिया की, तो नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च को है। नामांकन की जांच 6 मार्च को होगी। नाम वापसी की अंतिम तारीख 9 मार्च और मतदान 16 मार्च को किए जाएंगे। मतदान का समय सुबह के बजे से शाम के 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसी दिन गिनती भी होगी।

इन राज्यों में खाली हो रही सीटें

बता दें कि महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक ये सीटें अप्रैल महीने में अलग-अलग तारीखों को खाली हो रही हैं।

6 साल का निर्धारित कार्यकाल

राज्यसभा का कार्यकाल छह साल का होता है। लेकिन हर एक तिहाई सीटों के लिए हर दो साल पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जाते हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि लोकसभा की तरह राज्यसभा कभी भंग नहीं होती है, इसीलिए इसे स्थाई सदन कहा जाता है।

ये भी पढ़ें – ‘मैं शर्मिंदा हूं, एक बाप हूं..बच्चे को खोने का दुख समझता हूं’, द्वारका सड़क हादसे पर आरोपी के पिता का बयान

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button