Uttar Pradesh

एक हसीना एक दीवाना, प्रेमी को पाने के लिए रचा पति के खिलाफ षड्यंत्रों का ताना – बाना

अलीगढ़: पति , पत्नी का रिश्ता वो बंधन है जिसका आधार बस विश्वाश होता है, मगर गोवा की ये खबर आपको देगी इसलिए चौंका देगी क्यों की इस खबर में आपको महीला का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा. दअरसल गोवा में एक अरबपति होटल संचालक, प्रेमी के साथ रहने के लिए प्रेमिका ने अपने हि पति के लिए सडयंत्रो का जाल बुना।

 

उसने भतीजे के साथ मिलकर अपने पति को हथियार तस्करी के आरोप में फंसाने की साजिश रची। अलीगढ़ जिले के थाना खैर क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी एक युवती की शादी 28 जून को पलवल निवासी मोहित के साथ हुई। युवती पहले से ही जिला गौतम बुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र के गांव कनालसी निवासी विकास नागर से प्रेम करती थी।

विकास नागर अरबपति है और वह गोवा में होटल चलाता है। जब महिला और उसका पति रविवार को कोटवन आए थें,उस समय विकास नागर भी साथ आया था। इस बीच विकास नागर ने ड्राइविग सीट के पीछे एक 32 बोर की पिस्टल छिपा कर रख दी और साथ हि थाना कोसीकलां पुलिस को कार में हथियारों की खेप जाने की सूचना दे दी। सूचना देने वाला महिला का भतीजा था। इस पर पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली। चेकिग में कार से एक पिस्टल बरामद हो गई। पिस्टल के मिलते ही मोहित के होश उड़ गए। पुलिस को भी मोहित को देख के मामले में कुछ गड़बड़ होने की शंका हुई। जब कोतवाल की नज़र गाड़ी के अंदर पड़ी तो उसने विकास नागर को चुप चाप बैठे देखा,तब पुलिस का शक गहरा होते चला गया। पुलिस मे पूछताछ के लिए विकास, मोहित और महिला को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ करने के दैरान हि सारा मामला शीशे की तरह साफ हो गया विकास नागर के मोबाइल खंगाला तो हकीकत सामने आ गई।

पुलिस ने बताये कि युवक युवती दोनों साथ-साथ नोएडा में पढ़ाई करते थे। युवती नोएडा से एमबीए कर रही थी। इसके बाद महिला इंदौर में एक कंपनी में नौकरी करने लगी थी, दोनों पिछले चार साल से रिलेशनशिप में  थे। महिला सपने मोहित के साथ हुई शादी से खुश नहीं थी। इसलिए महिला ने अपने भतीजे काशी और प्रेमी विकास नागर के साथ मोहित को फंसाने की साजिश रची थी। साजिश के तहत ही कार में पिस्टल रखी गई थी। विकास के खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट, महिला, उसके प्रेमी और उसके भतीजे के खिलाफ साजिश रचने की रिपोर्ट दर्ज की है। पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। आरोपित विकास नागर को जेल भेज दिया।

 

विकास नागर और महिला दोनों साथ-साथ रहना चाहते थे। इसके लिए मोहित से उसकी पत्नी को तलाक लेना था। एक सप्ताह पहले ही शादी होने के कारण तलाक नहीं हो पाता। इसलिए महिला ने अपने भतीजे और प्रेमी विकास नागर के साथ अपने पति को आपराधिक मामले जेल भिजवाने की साजिश रची। आरोपितों का इरादा था, विकास नागर जेल चला जाएगा। इसके बाद महिला को तलाक लेने में आसानी हो जाएगी। इस बीच दोनों रिलेशनशिप में रहेंगे।

Related Articles

Back to top button