बड़ी ख़बर

यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 70,240 वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण मुक्त, 350 करोड़ की भूमि बचाई

ग्रेटर नोएडा/जेवर, 17 मार्च 2026:यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दयानतपुर में करीब 70,240 वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। इस जमीन की अनुमानित कीमत करीब 350 करोड़ रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राजेश कुमार ने किया, जबकि विशेष कार्याधिकारी श्री शैलेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पूरी टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।कार्रवाई में डिप्टी कलेक्टर श्री कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, श्री अभिषेक शाही, श्री हरी प्रताप सिंह और तहसीलदार श्री मनोज कुमार सिंह समेत राजस्व विभाग और प्राधिकरण की टीम शामिल रही।

अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर

प्राधिकरण की टीम ने पाया कि बाहरी लोगों द्वारा अवैध रूप से जमीन खरीदकर बाउंड्री वॉल बनाकर कब्जा किया गया था। इन सभी अवैध निर्माणों को हटाते हुए भूमि को दोबारा प्राधिकरण के कब्जे में लिया गया।

जेवर एयरपोर्ट कनेक्टिविटी पर भी कार्रवाई

इस दौरान जेवर एयरपोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण सेक्टर और 60 मीटर रोड, जो कनेक्टिविटी के लिहाज से बेहद अहम है, उसे भी अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

प्राधिकरण ने साफ किया है कि अधिसूचित क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button