बड़ी ख़बर

अश्विनी वैष्णव विश्व आर्थिक मंच 2025 में होंगे शामिल, कहा – ‘आर्थिक प्रगति के बारे में चर्चा होगी’

World Economic Forum 2025 : केंद्रीय रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (डब्ल्यूईएफ) 2025 में शामिल होंगे। इस पर उन्होंने रविवार को कहा कि आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है। विश्व आर्थिक मंच में भारत की इस आर्थिक प्रगति के बारे में चर्चा होगी।

विश्व आर्थिक मंच 2025 के लिए दावोस की अपनी यात्रा पर, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से उभरती हुई आर्थिक शक्ति बन रहा है। आज पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत बन चुका है। विश्व आर्थिक मंच में भारत की इस आर्थक प्रगति के बारे में चर्चा होगी। दावोस में विश्व आर्थिक मंच में समावेशी विकास, सामाजिक, भौतिक और डिजिटल बुनियादी ढांचे में निवेश और प्रौद्योगिकी के लोकतंत्रीकरण के बारे में विस्तृत चर्चा होगी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1880849422508318771

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि दुनिया भारत की आर्थिक नीतियों, डिजिटल इंडिया कार्यक्रम द्वारा लाए गए डिजिटल परिवर्तन और समाज के सभी वर्गों के नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए टेक्नोलॉजी के लोकतांत्रिकीकरण के तरीके को समझने के लिए उत्सुक है।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, कहा – ‘कुंभ का यह उत्सव विविधता में एकता का उत्सव…’

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button