Other States

क्या तमिलनाडु में गिर जाएगी जोसेफ विजय की सरकार? स्टालिन के बयान से बढ़ी सियासी हलचल

Tamil Nadu Politics : तमिलनाडु की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब बयानबाजी तेज हो गई है. अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) ने इस साल हुए विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कुछ अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार बनाई. इसके बाद डीएमके सत्ता से बाहर हो गई और गठबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जोसेफ विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

हालांकि, सरकार बनने के कुछ समय बाद ही डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने TVK के नेतृत्व वाली सरकार को लेकर सवाल खड़े कर दिए, उन्होंने दावा किया कि यह सरकार लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी.

जनता का समर्थन डीएमके के साथ था

स्टालिन का कहना है कि TVK के पास अकेले सरकार चलाने के लिए पर्याप्त जनसमर्थन नहीं है, उन्होंने कहा कि पार्टी विधानसभा में बहुमत के आंकड़े तक नहीं पहुंची है, इसलिए यह सरकार सहयोगी दलों के समर्थन से चल रही है.

डीएमके प्रमुख ने कहा कि चुनाव में जनता का समर्थन उनकी पार्टी के साथ था और मौजूदा सरकार कुछ राजनीतिक दलों के गठबंधन और समर्थन के आधार पर बनी है, उन्होंने TVK सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह व्यवस्था ज्यादा समय तक आगे नहीं बढ़ पाएगी.

वहीं, एमके स्टालिन ने यह भी कहा कि सत्ता में मौजूद पार्टी ने अपने दम पर स्थिर सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल नहीं किया था. उनके मुताबिक, सहयोगी दलों के सहारे बनी सरकार की स्थिरता पर सवाल बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें- फ्रांस में भीषण गर्मी का कहर, हीटवेव से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत, 16 देशों में रिकॉर्डतोड़ गर्मी

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button