क्या आप भी मानते हैं, सच में स्त्री घर की लक्ष्मी होती है?

Hindu Dharma

Hindu Dharma

Share

Hindu Dharma: मां लक्ष्मी को हिंदू धर्म में धन-वैभव की देवी कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार जहां लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी भी आर्थिक तंगी और भौतिक सुख-सुविधाओं की कमी नहीं रहती। यही कारण है कि बहुओं को लक्ष्मी का रूप माना गया है। इसलिए घर की जिम्मेदारी बहुओं को दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर क्यों स्त्रियों को लक्ष्मी कहा जाता है। आइये जानते हैं।

स्त्रियों को घर की लक्ष्मी क्यों कहा जाता है?

मां लक्ष्मी को सिर्फ धन की देवी नहीं बल्कि, सकारात्मक ऊर्जा का भंडार माना गया है। और यही वजह है कि सनातन धर्म में स्त्रियों को घर की लक्ष्मी कहा जाता है। क्योंकि जिस तरह मां लक्ष्मी में सकारात्मकता है ठीक उसी प्रकार तरह बेटी के जन्म होने या नई बहू के आने पर घर पर भी सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए सनातन धर्म में स्त्रियों को दैवीय महत्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/ncert-jobs-2024-news-in-hindi/

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा क्यों करते है?

शास्त्रों के अनुासार सभी देवी-देवताओं के लिए एक विशेष दिन समर्पित है। इसीलिए शुक्रवार का दिन मां संतोषी, मां दुर्गा, वैभव, महालक्ष्मी समेत शुक्र ग्रह की पूजा का भी विधान है। यही कारण है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी और उनके स्वरूपों की पूजा के लिए शुभ माना गया है और इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा-व्रत का विधान है।

Declaimer: यह सूचना मात्र मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप