धर्म

श्रीकृष्ण की प्रिय हैं ये 4 राशियां, जन्माष्टमी से शुरू होंगे अच्छे दिन, धन-समृद्धि के बनेंगे योग

Janmashtami 2026 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार यह त्योहार भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन भक्त भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और निशीथ काल में विधि-विधान से जन्मोत्सव मनाते हैं. माखन-मिश्री और दूध से बनी मिठाइयों का भोग लगाने की भी परंपरा है.

भगवान श्रीकृष्ण को प्रेम, करुणा, बुद्धिमत्ता और सही समय पर सही निर्णय लेने का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं में कुछ राशियों को उनसे विशेष रूप से जोड़ा जाता है. मान्यता है कि इन राशियों के जातकों पर कान्हा की कृपा रहे तो जीवन में आगे बढ़ने के रास्ते खुल सकते हैं.

वृषभः धैर्य से बनती है मजबूत स्थिति

वृषभ राशि के लोग धैर्यवान और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर माने जाते हैं. वे जल्दबाजी के बजाय सोच-विचार कर निर्णय लेना पसंद करते हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कृष्ण कृपा से इन्हें आर्थिक स्थिरता और सुख-सुविधाओं का लाभ मिल सकता है. जन्माष्टमी पर माखन-मिश्री चढ़ाकर मनोकामना के लिए प्रार्थना करना शुभ माना जाता है.

कर्क: मुश्किल वक्त में मिलता है सहारा

कर्क राशि के जातक भावुक और परिवार के प्रति संवेदनशील होते हैं. मान्यता है कि कान्हा की कृपा से कठिन परिस्थितियों में सही रास्ता खोजने की शक्ति मिलती है. आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार के अवसर बन सकते हैं. इस दिन दूध से बनी मिठाई का भोग लगाकर जरूरतमंद की मदद करें.

सिंहः आत्मविश्वास के साथ सफलता

सिंह राशि के लोगों में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास मजबूत माना जाता है. नौकरी या कारोबार में सही रणनीति और निरंतर प्रयास इनके लिए फायदेमंद हो सकते हैं. सफलता के साथ अहंकार से बचना जरूरी माना गया है. जन्माष्टमी पर राधा रानी के साथ श्रीकृष्ण का पूजन करें और गाय को हरा चारा खिलाएं.

तुलाः धन के साथ सम्मान भी

तुला राशि के जातक संतुलन बनाकर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. ज्योतिषीय मान्यता के मुताबिक कृष्ण कृपा से आर्थिक उन्नति के साथ सम्मान मिलने के योग बन सकते हैं. जन्माष्टमी पर माखन-मिश्री का भोग लगाएं और ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें.

ये भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लगाएं खास पंचामृत का भोग, जानें बनाने की आसान विधि

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button