Delhi Weather Today : दिल्ली-NCR में सोमवार को मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. आसमान में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है. हालांकि, बारिश के बावजूद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार 10 अगस्त को दिल्ली में सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. इसके बाद दोपहर से शाम के बीच भी हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है. आज न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
रविवार को बढ़ा तापमान
रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 0.5 डिग्री कम था. वहीं अधिकतम तापमान करीब 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था. दिनभर बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में बहुत हल्की बारिश हुई.
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री और अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. इस दौरान नमी का स्तर अधिकतम 100 और न्यूनतम 64 प्रतिशत रहा.
अगले 7 दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
IMD के अनुसार 12 और 13 अगस्त को बहुत हल्की बारिश के एक-दो दौर हो सकते हैं. 14 और 15 अगस्त को कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. यानी आने वाले दिनों में बादल और बारिश तो दिखेंगे, लेकिन तेज बारिश से राहत मिलने की उम्मीद कम है. ऐसे में दिल्लीवालों को बारिश के साथ उमस भरी गर्मी भी परेशान कर सकती है.
ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने फिलिस्तीनी राज्य की संभावना से किया इनकार, कहा- जब तक मैं PM हूं, फिलिस्तीनी राज्य नहीं…
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









