Advertisement

Weather Update: नये साल से पहले ठंड का कहर, कोहरे के बीच हल्की बारिश की संभावना…

Share
Advertisement

मौसम विभाग ने नव वर्ष के दौरान 31 दिसंबर की शाम और 1 जनवरी की सुबह को कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। IMD ने बताया कि देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में नए साल के अवसर पर भारी कोहरा होगा।

Advertisement

घने कोहरे का अलर्ट जारी

बता दें, मौसम विभाग ने बताया है की 31 दिसंबर 2023 की शाम और 1 जनवरी 2024 की सुबह दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा रहेगा, जिससे देखने की क्षमता कम होगी। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उससे सटे राज्यों में भारी गर्मी का मौसम बना हुआ है। तापमान भी लगातार गिर रहा है। घने कोहरे ने दृश्यता को इतना कम कर दिया है कि सड़कों पर चलना भी मुश्किल हो गया है। दृश्यता कम होने से फ्लाइट्स और ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं।

ठंड का कहर

कोहरे के कारण पूरे उत्तर भारत में लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली सहित कई स्थानों में भारी ठंड भी पड़ रही है। विजिबिलिटी कई जगह जीरो है। दिल्ली में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण और कोहरे की मार भी बढ़ी है। दिल्ली में अगले सात दिनों तक न्यूनतम 7 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा, IMD ने बताया।

हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार दक्षिणी केरल और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों और बिहार के कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इसके अलावा, ओडिशा, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड और पश्चिमी हिमालय में घना कोहरे की संभावना है। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ठंड का दिन हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Ayodhya: शजर पत्थर से किया राम मंदिर का निर्माण, भगवान राम को किया विराजमान, लोग देखकर हैरान..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *