Advertisement

Ayodhya: शजर पत्थर से किया राम मंदिर का निर्माण, भगवान राम को किया विराजमान, लोग देखकर हैरान..

Share
Advertisement

राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में उत्साह का महौल है। कपड़े, चावल और अन्य सामान हर जगह से अयोध्या भेजे जा रहे हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश के बांदा में एक हस्तशिल्पी ने शजर पत्थर से एक विचित्र राम मंदिर बनाया है, जो हर किसी को हैरान कर रहा है।

Advertisement

इस मंदिर को उपहार में PM मोदी को देने की तमन्ना

बता दें, यूपी के बांदा में एक हस्तशिल्पी ने शजर पत्थर से एक विचित्र राम मंदिर बनाया है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। रामलला की इस मंदिर में भगवान राम को विराजमान किया हैं। बीते डेढ़ साल में इस मंदिर को बनाकर तैयार किया गया है। हस्तशिल्पकार की तमन्ना है कि पीएम मोदी को शजर पत्थर से बना मंदिर उपहार में दें।  द्वारिका प्रसाद सोनी, शजर हस्तशिल्पकार ने बताया कि उन्होंने बांदा में अपने घर पर राम मंदिर बनाना शुरू किया है जब से राम मंदिर की घोषणा और अयोध्या में मंदिर का निर्माण शुरू हुआ है। अयोध्या में बन रहे मंदिर की तरह, उन्होंने शजर को कई रूपों में लगाया है, यानी शजर को कई अलग-अलग डिजाइन से बनाया है। 

शजर पत्थर की खास बात

शजर पत्थर बांदा की केन नदी में ही मिलता है, जो एक ODOP उत्पाद है। पूर्णिमा की रात में सूर्य की रोशनी से पानी में पड़े पत्थर पर कोई भी आकृति (जैसे पेड़-पौधे, लोग, जीव-जंतु) अपने आप ढल जाती है। इसके बाद कारीगर मशीनों से उसकी सुंदरता और निखार बढ़ाते हैं। मुस्लिम देशों में अधिक शजर की मांग है। वह इसे बहुत अच्छा मानते हैं। यूपी सरकार ने शजर को कुछ महीने पहले GI टैग भी दिया है।

हस्तशिल्पकार: CM योगी और PM मोदी के बना है राममंदिर

द्वारिका प्रसाद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्मयंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वजह से इतना बड़ा मंदिर बनाया जा रहा है, इसलिए वे भी चाहते हैं कि इस अनोखे मंदिर को प्रधानमंत्री मोदी को दें। उनकी कोशिशें जारी हैं। ताजमहल, कालिंजर फोर्ट, लैंप आदि हस्तशिल्पी द्वारिका प्रसाद की कृतियों में से कुछ हैं। उनका सम्मान पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया था। हस्त शिल्पी ने कहा कि वह अपना काम प्रधानमंत्री को 22 जनवरी, राम मंदिर के उद्घाटन से पहले सौंपना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- चीन ने बनाया 19600 km/hr की स्पीड से चलने वाला सबसे ताकतवर हाइपरसोनिक इंजन, जानें खासियत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *