Advertisement

Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी जारी, दिल्ली-NCR में ‘कोल्ड अटैक’ जानिए कब मिलेगी राहत

Share
Advertisement

पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम मे भी बदलाव देखने को मिल रहा है। राजधानी दिल्ली में सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को हवा की रफ्तार 16 से 18 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

Advertisement

वहीं दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। एनसीआर के कई इलाकों में जबरदस्त ठंड के साथ कोहरा भी पड़ना शुरू हो गया है। वहीं, बारिश की बात करें तो कन्याकुमारी, तिरुनेलवेल्ली, थूथुकुडी, और तेनकासी सहित दक्षिणी तमिलनाडु के कई जिलों में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर से भारी तबाही मचाई है। राज्य में भारी बारिश के कारण खेत, सड़कें, रिहायशी इलाके तथा पुल जलमग्न हो गए हैं।

अगले चार दिनों तक आसमान में छाए रहेंगे बादल 

IMD के अनुसार, दिल्ली में अगले चार दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहेगा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 22 डिग्री जबकि न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रह सकता है। वहीं बुधवार से शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

वहीं दिल्ली से सटे इलाकों को लेकर मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बाद हल्के बादल छाए रहने से सर्दी बढ़ सकती है। सोमवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा अधिकतम 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली।

हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में जमकर हो रही बर्फबारी

बर्फबारी के कारण हिमाचल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, कई जिलों में माइनस में पारा रिकॉर्ड किया गया है।मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज हिमाचल प्रदेश में मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाने की भी संभावना जताई गई है।

किन राज्यों में बारिश का अलर्ट?

IMD के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिणी तमिलनाडु, दक्षिणी केरल और लक्षद्वीप में भारी से बहुत भारी बारिश संभावना है। 24 घंटों के बाद तमिलनाडु और केरल में बारिश कम हो जाएगी लेकिन लक्षद्वीप में बारिश जारी रहेगी। उत्तरी तमिलनाडु, उत्तरी केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट और दक्षिणी कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/international/us-president-dui-charge-against-the-person-who-hit-joe-bidens-motorcade/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें